शिमला के पांच साल के बच्चे को उठा ले गया जंगली जानवर, तलाशी अभियान जारी
यहां दिवाली की रात को पांच साल के एक बच्चे को एक जंगली जानवर उठा ले गया. वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बच्चा जब अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था तब यह घटना हुई.
शिमला, 5 नवंबर : यहां दिवाली की रात को पांच साल के एक बच्चे को एक जंगली जानवर उठा ले गया. वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बच्चा जब अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था तब यह घटना हुई. पिछले तीन महीने में शिमला में ऐसी यह दूसरी घटना है. अगस्त में कनलोग में पांच साल की एक बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया था और उसे मार डाला था.
शिमला के मंडलीय वन अधिकारी (वन्यजीव) रवि शंकर ने कहा कि बृहस्पतिवार को ‘ओल्ड बस स्टैंड’ इलाके में स्थित घर के पास रात आठ बजे बच्चा अपने अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था जब जानवर उसे उठा ले गया. यह भी पढ़ें : बिहार जहरीली शराब कांड: ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित
शंकर ने पीटीआई- से कहा कि बच्चे को कौन सा जानवर उठा ले गया यह निश्चित नहीं है. बच्चे के छोटे भाई ने परिवार को बताया कि एक जानवर उसे उठा ले गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

