एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिखा पांडे की टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे को दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए बुधवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

देश की खबरें | शिखा पांडे की टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे को दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए बुधवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक खेला जाएगा।

शिखा ने भारत की ओर से पिछला मैच अक्टूबर 2021 में खेला था जिसके बाद उन्हें विवादास्पद हालात में टीम से बाहर कर दिया गया था।

भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भी टीम की घोषणा की।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, एस मेघना, स्नेह राणा और शिखा पांडे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).