देश की खबरें | शिबू सोरेन झामुमो के दसवीं बार अध्यक्ष, हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लगातार दसवीं बार शिबू सोरेन को शनिवार को पार्टी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। शिबू सोरेन के पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी ने एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

रांची, 18 दिसंबर झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लगातार दसवीं बार शिबू सोरेन को शनिवार को पार्टी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। शिबू सोरेन के पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी ने एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

रांची में शनिवार को झामुमो के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। झामुमो के तीन वर्ष बाद हुए महाधिवेशन में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी और पार्टी का पहला महाधिवेशन 1983 में धनबाद में आयोजित हुआ था। झामुमो ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शिबू सोरेन पहली बार 1991 में पार्टी के अध्यक्ष चुने गये थे और तब से लेकर वह लगातार इस पद पर निर्विरोध चुने जाते रहे हैं।

शनिवार को दसवीं बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद शिबू सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन्म आंदोलन की बदौलत हुआ। राज्य में अब उन लोगों की सरकार है, जिन्होंने आंदोलन कर अलग राज्य बनाया। राज्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हमारी है। सरकार को गांवों के विकास की योजनाएं गांव के लोगों से पूछकर बनानी चाहिए।’’

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘ पार्टी ने लंबे संघर्ष के बाद राज्य में सरकार बनायी, लेकिन सत्ता हमारी आखिरी मंजिल नहीं है। हम झारखंड को बदलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

महाधिवेशन में पारित प्रस्ताव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर निशाना साधा गया। महाधिवेशन में झामुमो के सभी सांसद-विधायक और राज्य में पार्टी के सभी मंत्री भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड