देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे शेट्टी और हुड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हु्ड्डा अमेरिका में 25 सितंबर से होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत की 16 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे ।
नयी दिल्ली, सात अगस्त उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हु्ड्डा अमेरिका में 25 सितंबर से होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत की 16 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे ।
टीम का चयन दिल्ली में 26 से 29 जुलाई के बीच हुए ट्रायल में किया गया ।
भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा ,‘‘ट्रायल काफी प्रतिस्पर्धी था और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिये ट्रायल अनिवार्य किये जाने के बाद से कई नये चेहरे आये हैं ।’’
ओडिशा ओपन 2022 चैम्पियन हुड्डा लड़कियों के वर्ग में चुनौती का नेतृत्व करेगी जिसमें बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज तारा शाह और देविका सिहाग भी शामिल हैं ।
पुरूषों के वर्ग में दो बार अंडर 19 अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग चैम्पियन रहे शेट्टी, तुषार सुवीर और लोकेश रेड्डी होंगे ।
युगल वर्गमें निकोलस नाथन राज और तुषार सुवीर तथा दिव्यम अरोरा और मयंक राणा की जोड़ियां हैं । लड़कियों के युगल वर्ग में राधिका शर्मा और तन्वी शर्मा , वेन्नला के और श्रियांशी वालीशेट्टी खेलेंगे ।
मिश्रित युगल में समरवीर और राधिका शर्मा, सात्विक रेड्डी और के वैष्णवी खाडकेकर उतरेंगे ।
यह टूर्नामेंट 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक खेला जायेगा ।
मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)