विदेश की खबरें | शेरपा महिला ने 10वीं बार फतह की एवरेस्ट चोटी, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शेरपा के भाई और अभियान आयोजक मिंगमा गेलू ने कहा कि लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा उठाया।
शेरपा के भाई और अभियान आयोजक मिंगमा गेलू ने कहा कि लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा उठाया।
उन्होंने कहा कि वह (शेरपा) स्वस्थ हैं और सुरक्षित नीचे उतर रही हैं। 48 वर्षीय लक्पा शेरपा को कभी औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि उन्हें चढ़ाई करने के लिए गियर और ट्रेकर्स की आपूर्ति कर जीविकोपार्जन करना पड़ता था।
बृहस्पतिवार की सफल चढ़ाई उनकी दसवीं चढ़ाई थी। शेरपा ने हमेशा कहा है कि वह सभी महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं, ताकि वे भी अपने सपनों को जी सकें।
नेपाल की रहने वाली शेरपा अपने तीन बच्चों के साथ वेस्ट हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट, अमेरिका में रहती हैं।
एक अन्य नेपाली शेरपा पथप्रदर्शक (गाइड), कामी रीटा शनिवार को 26वीं बार शिखर पर पहुंचे। उन्होंने भी एवरेस्ट की सबसे अधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रीटा ने शेरपा पर्वतारोहियों के एक समूह का नेतृत्व किया, जिन्होंने रास्ते में रस्सियां लगायीं, ताकि सैकड़ों अन्य पर्वतारोही इस महीने के अंत तक चोटी तक पहुंच सकें।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)