खेल की खबरें | शेल्के और संगीता को रिकर्व में स्वर्ण, कंपाउंड में महाराष्ट्र का दबदबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र ने कंपाउंड वर्ग में अपना दबदबा साबित करते हुए गुरुवार को यहां समाप्त हुई सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में 10 में से छह स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

अयोध्या, 30 नवंबर महाराष्ट्र ने कंपाउंड वर्ग में अपना दबदबा साबित करते हुए गुरुवार को यहां समाप्त हुई सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में 10 में से छह स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तुषार शेल्के और हरियाणा की संगीता रिकर्व वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन बने।

कंपाउंड वर्ग में महाराष्ट्र ने पांच में से चार स्वर्ण पदक जीते। उसके खिलाड़ी प्रथमेश जावकर और विश्व चैंपियन अदिति स्वामी ने व्यक्तिगत वर्ग में सोने के तमगे हासिल किये। महाराष्ट्र में इसके अलावा महिला और पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा भी जीती।

कंपाउंड वर्ग में महाराष्ट्र को एकमात्र झटका मिश्रित टीम स्पर्धा में लगा, जहां प्रथमेश फुगे और अदिति की जोड़ी प्रिंस राजपूत और नीरा सिलहोरिया से 154-156 से हारकर अंतिम-16 से आगे नहीं बढ़ पाई।

दिल्ली के प्रियांश और प्रगति ने पंजाब को 158-150 से हराकर कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

महाराष्ट्र ने रिकर्व वर्ग में पुरुष और महिला टीम के स्वर्ण पदक भी जीते।

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में शेल्के ने झारखंड के मृणाल चौहान को 6-0 से जबकि महिला रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में संगीता ने रिद्धि को शूटऑफ में 6-5 (10-9) से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\