एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शेफील्ड शील्ड का अनुभव भारत के खिलाफ मददगार होगा: एगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के स्पिन आल राउंडर एशटन एगर ने कहा कि हाल में शेफील्ड शील्फ मैचों के दौरान का अनुभव उन्हें भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में मदद करेगा।

खेल की खबरें | शेफील्ड शील्ड का अनुभव भारत के खिलाफ मददगार होगा: एगर

मेलबर्न, 21 नवंबर आस्ट्रेलिया के स्पिन आल राउंडर एशटन एगर ने कहा कि हाल में शेफील्ड शील्फ मैचों के दौरान का अनुभव उन्हें भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में मदद करेगा।

सत्ताईस वर्षीय एगर पिछली गर्मियों में आस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के दोनों प्रारूपों में खेले थे लेकिन सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं बना सके थे।

यह भी पढ़े | Kapil Dev ने बताया, क्यों वह फिल्म ’83’ बनाने के पक्ष में नहीं थे.

अब वह शेफील्ड शील्ड के बाद पर्थ में दो हफ्ते के पृथकवास को पूरा करने के पश्चात रविवार से सीमित ओवर के साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिये तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि पिछले कुछ हफ्तों का अनुभव उन्हें आगामी श्रृंखला में मदद करेगा।

एगर ने अक्टूबर-नवंबर में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के लिये तीन मैचों में 10 विकेट लिये। उन्होंने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘मैंने तीन शील्ड मैचों में 150 ओवर के करीब गेंदबाजी की। मैंने कुछ कठिन विकेटों पर भी गेंदबाजी की। ’’

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj’s Father Passes Away: युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गाउस का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार.

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छे विकेट पर बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करने के बारे में सोचने के बाद आपको वनडे और टी20 श्रृंखला में वास्तव में सहायता मिलती है। ’’

एगर हालांकि दक्षिण अफ्रीका में मार्च में 50 ओवर का मैच खेलने के बाद वनडे में नहीं खेले हैं क्योंकि इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण स्थानीय लॉकडाउन लग गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैंने काफी समय से सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन मुझे इससे ज्यादा चिंता नहीं है। वनडे टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है। मैंने टी20 क्रिकेट के लिये खुद के चयन के लिये सबकुछ कर दिया है। मैं इस प्रारूप में ज्यादा आत्मविश्वास से भरा महसूस करता हूं। ’’

एगर ने 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 विकेट चटकाये हैं जबकि अपने करियर में 13 वनडे में 10 विकेट हासिल किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).