देश की खबरें | शास्त्री को रोहित की चोट के बारे में कोहली को बताना चाहिये था : गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के बीच संवादहीनता ‘दुर्भाग्यपूर्ण ’ है और मुख्य कोच रवि शास्त्री को इस बारे में कप्तान विराट कोहली को बताना चाहिये था ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के बीच संवादहीनता ‘दुर्भाग्यपूर्ण ’ है और मुख्य कोच रवि शास्त्री को इस बारे में कप्तान विराट कोहली को बताना चाहिये था ।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला शुरू होने से पहले कोहली ने रोहित की चोट को लेकर लग रही अटकलबाजियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘तस्वीर स्पष्ट नहीं होने और गलतफहमी’ की वजह से टीम प्रबंधन उनकी उपलब्धता को लेकर ‘बस इंतजार’ ही करता रह गया ।

यह भी पढ़े | LPG Cylinder Price: आपका रसोई गैस सिलेंडर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम.

गंभीर ने कहा कि सभी पक्ष इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि कप्तान कह रहा है कि उसे इस बारे में पता नहीं है । इस पूरे मामले में सबसे अहम तीन व्यक्ति मुख्य फिजियो, मुख्य कोच और चयन समिति के अध्यक्ष हैं ।’’

यह भी पढ़े | Mumbai: हाईकोर्ट ने महिला द्वारा किए गए ट्वीट के खिलाफ एफआईआर पर महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार.

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘ क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा ,‘‘ इन लोगों को एकमत होना चाहिये था । मुख्य कोच को चाहिये था कि वह रोहित शर्मा के बारे में विराट कोहली को ताजा जानकारी दे ।’’

गंभीर ने कहा कि रोहित भारतीय बल्लेबाजी क्रम का अभिन्न अंग है और आस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी जरूरत थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आप प्रेस कांफ्रेंस में जा रहे हैं और कह रहे हैं कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर कोई ताजा जानकारी नहीं है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह अहम खिलाड़ी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस मसले पर बेहतर संवाद और समन्वय हो सकता था जिसकी कमी दिखी ।’’

भारत के पूर्व स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी गंभीर से सहमति जताते हुए कहा कि रोहित को टीम का हिस्सा होना चाहिये था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित को चुना जाना चाहिये था । यह संवाद की कमी निराशाजनक है ।मैं हैरान हूं कि वाट्सअप समूहों और संचार के इस दौर में ऐसी स्थिति है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम प्रबंधन, चयन समिति और बोर्ड की मेडिकल टीम के बीच जरूर कोई वाट्सअप ग्रुप होगा । आम तौर पर सब कुछ टीम प्रबंधन को बताया जाता है । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान