खेल की खबरें | शशिकुमार मुकुंद महाओपन के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले भारत के खिलाड़ी शशि कुमार मुकुंद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां ब्रिटेन के क्वालीफायर फेलिक्स गिल को हराकर महाओपन एटीपी चैलेंजर 100 टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पुणे, 21 फरवरी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले भारत के खिलाड़ी शशि कुमार मुकुंद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां ब्रिटेन के क्वालीफायर फेलिक्स गिल को हराकर महाओपन एटीपी चैलेंजर 100 टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व में 457वें नंबर के खिलाड़ी मुकुंद ने अपने से अधिक रैंकिंग के खिलाड़ी गिल को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से हराया। गिल की विश्व रैंकिंग 344 है।

यह भारत में खेली गई पिछली तीन प्रतियोगिताओं में दूसरा अवसर है जबकि मुकुंद ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के तीसरी वरीयता प्राप्त एडम वाल्टन से होगा।

वाल्टन ने चीनी ताइपे के तुंग लिन वू को दो घंटे 40 मिनट में 6-7, 6-7 (5), 7-6 (4) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

युगल में भारतीय जोड़ियां का दबदबा रहा। अर्जुन काधे और जीवन नेदुनचेझियान की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने हमवतन निकी कालियांदा पूनाचा और रित्विक चौधरी पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

चेन्नई और बेंगलुरु में चैलेंजर खिताब जीतने वाले साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने लगातार नौवां मैच जीता। उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त पियोत्र माटुसजेव्स्की और मैथ्यू रोमियोस को 7-6 (5), 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे दौर के एकल मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त सुमित नागल का मुकाबला निकी पूनाचा से, जबकि रामकुमार रामनाथन का क्वालीफायर एलेक्सी ज़खारोव से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\