देश की खबरें | चंद्रशेखर राव के विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने से रोके जाने पर शर्मिला ने अनशन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा क्षेत्र गजवेल के दौरे पर जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां अपने आवास पर एक दिन का अनशन किया।

हैदराबाद, 18 अगस्त वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा क्षेत्र गजवेल के दौरे पर जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां अपने आवास पर एक दिन का अनशन किया।

वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की ‘दलित बंधु’ योजना के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं का अध्ययन करने के लिए सिद्दीपेट जिले के गजवेल का दौरा करना चाहती थीं।

शर्मिला ने अनशन शुरू करने से पहले लोटस पॉन्ड स्थित अपने आवास पर उन्हें रोकने वाले पुलिस कर्मियों की 'आरती' की। शर्मिला ने कहा कि उनकी पार्टी को गजवेल में 'दलित बंधु' के कार्यान्वयन पर एक पत्र मिला है जिसमें पार्टी से लोगों की ओर से लड़ने का आग्रह किया गया है।

वाईएसआरटीपी की एक विज्ञप्ति में शर्मिला के हवाले से कहा गया है कि वह और पार्टी के अन्य नेता लोगों की समस्या जानने के लिए गजवेल का दौरा करना चाहते थे क्योंकि 'दलित बंधु' को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है।

अविभाजित आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला ने सवाल किया कि क्या उन्हें "घर में नजरबंद" करना उचित है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें इस जानकारी के मद्देनजर यात्रा पर आगे बढ़ने से रोका गया कि कुछ लोगों द्वारा उनकी यात्रा का विरोध करने के कारण कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी