एजेंसी न्यूज

India-America: शरमन की यात्रा भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने का अवसर रही- अमेरिकी अधिकारी

अमेरिका की उपविदेश मंत्री वेंडी शरमन की हाल में सम्पन्न भारत यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने का एक अवसर रही. अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

India-America: शरमन की यात्रा भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने का अवसर रही- अमेरिकी अधिकारी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

वाशिंगटन, 8 अक्टूबर : अमेरिका (America) की उपविदेश मंत्री वेंडी शरमन की हाल में सम्पन्न भारत यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने का एक अवसर रही. अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बृहस्पतिवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कुल मिलाकर, यह अमेरिका के लिए भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का एक अवसर था, एक ऐसी साझेदारी जो दोनों देशों को कई मौके प्रदान करती है और एक ऐसी साझेदारी जो हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत चाहते हैं.’’

शरमन की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘भारत, हमारे लिए क्वाड के सदस्य के रूप में, एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक भागीदार के रूप में व्यापक लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.’’ भारत में अपनी तीन दिवसीस यात्रा सम्पन्न करने के बाद शरमन बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान के लिए रवाना हुईं. शरमन ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ बैठक के अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी मुलाकात की. यह भी पढ़ें : Delhi: ओखला फेज 2 में स्थित कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची

प्राइस ने कहा कि उन्होंने विदेश सचिव श्रृंगला के साथ बैठक की. दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और हिंद-प्रशांत के विषय में प्रगति जिसमें दोनों देशों के पारस्परिक हित के विषय शामिल हैं, पर चर्चा की. साथ ही कोविड-19 वैश्विक महामारी का अंत करने, जलवायु संकट का मुकाबला करने, स्वच्छ ऊर्जा परियोजना में तेजी लाने, व्यापार एवं निवेश संबंधों को गहरा करने और साइबर सुरक्षा तथा उभरती प्रौद्योगिकी पर सहयोग का विस्तार करने को लेकर भी चर्चा क.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).