जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने की घोषणा के बाद मल्टीप्लेक्स कंपनियों के शेयर चढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिनेमाघरों को खोलने की घोषणा के बाद सोमवार को मल्टीप्लेक्स कंपनियों आइनॉक्स लेजर और पीवीआर के शेयरों में जोरदार उछाल आया।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिनेमाघरों को खोलने की घोषणा के बाद सोमवार को मल्टीप्लेक्स कंपनियों आइनॉक्स लेजर और पीवीआर के शेयरों में जोरदार उछाल आया।

आइनॉक्स लेजर का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि सिनेमाघर और ड्रामा थियेटरों को 22 अक्टूबर से परिचालन की अनुमति होगी। इसके लिए उन्हें कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सभी प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा।

बीएसई में आइनॉक्स लेजर का 8.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 378.15 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 17.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ एक साल के उच्चस्तर 412.20 रुपये पर पहुंचा था।

पीवीआर का शेयर भी 5.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,596.80 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 9.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने 52 सप्ताह के उच्चस्तर 1,662.20 रुपये तक गया था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now