देश की खबरें | टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिये फार्मा कंपनियों के साथ फार्मूला साझा करें : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई राज्यों में कोविड-19 टीकों की कमी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा कि देश में टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिये केंद्र को दो निर्माता कंपनियों के साथ-साथ अन्य सक्षम फार्मा कंपनियों के साथ टीके का फार्मूला साझा करना चाहिये ।

नयी दिल्ली, 11 मई देश के कई राज्यों में कोविड-19 टीकों की कमी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा कि देश में टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिये केंद्र को दो निर्माता कंपनियों के साथ-साथ अन्य सक्षम फार्मा कंपनियों के साथ टीके का फार्मूला साझा करना चाहिये ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि महामारी की तीसरी लहर से पहले अन्य कंपनियों को युद्ध स्तर पर टीका निर्माण की अनुमति देकर पूरे देश को ‘‘सुरक्षा कवच’’ मुहैया कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र पेटेंट कानून के जरिए टीके के उत्पादन पर एकाधिकार को भी समाप्त कर सकता है।

देश में अभी टीका निर्माता दो कंपनियां हैं - भारत बायोटेक एवं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया - जो क्रमश: कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड का निर्माण कर रही हैं ।

केजरीवाल ने कहा कि दोनों टीका कंपनियों को उनके मूल फार्मूलों का इस्तेमाल कर अन्य कंपनियों द्वारा बनाये जाने वाले टीकों के लाभ में से रॉयल्टी दी जा सकती है।

केजरीवाल ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अभी केवल दो कंपनियां भारत में टीकों का निर्माण कर रही हैं । केवल इन दो कंपनियों द्वारा पूरे देश में टीकों की आपूर्ति संभव नहीं है । इसके लिये युद्ध स्तर पर टीकों के निर्माण की जरूरत है । मैं आपसे आग्रह करता हूं कि टीके के बड़े पैमाने पर निर्माण की अनुमति दें ।’’

इससे पहले केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र के पास ऐसा करने की शक्ति है । उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में सभी को टीका लगाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति विकसित करते हुए युद्धस्तर पर टीकों के निर्माण में तेजी लाने की तत्काल आवश्यकता है।

आप प्रमुख ने कहा, ‘‘दिल्ली में टीकों की कमी है । कुछ राज्यों ने अब तक टीकाकरण की शुरूआत नहीं की है क्योंकि उनके पास आवश्यक खुराक नहीं है। टीकों की कमी देश के लिये एक बड़ी चुनौती है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड