देश की खबरें | शारदा घोटाला: टीएमसी नेता मदन मित्रा, विवेक गुप्ता ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मदन मित्रा तथा विवेक गुप्ता शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को पेश हुए।

कोलकाता, 19 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मदन मित्रा तथा विवेक गुप्ता शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को पेश हुए।

सीबीआई ने मित्रा को इस मामले में कथित तौर पर शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। टीएमसी ने मित्रा को आगामी विधानसभा चुनाव में कामारहाटी सीट से टिकट दिया है।

राज्य के पूर्व मंत्री मित्रा ने कहा, ‘‘ईडी ने मुझे आज अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। मैं जांच में सहयोग करता रहूंगा।’’

जोरासांको सीट से उम्मीदवार गुप्ता ने बताया कि वह कंपनी (शारदा समूह) के मालिक सुदीप्तो सेन को जानते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी आयकर संबंधी जानकारियां जमा करवाने के लिए वह ईडी के कार्यालय गए थे।

ईडी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी सुरजीत कार पुरकायस्थ और रजत मजूमदार को भी नोटिस भेजे हैं। एजेंसी करोड़ों रुपये के शारदा घोटाले में धनशोधन के पहलुओं की जांच कर रही है।

ईडी के सूत्रों ने बतााया कि दोनों को अगले सप्ताह एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी मजूमदार को सीबीआई ने पहले चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार किया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में उन्हें जमानत दे दी थी।

पश्चिम बंगाल के राज्य सुरक्षा सलाहकार पुरकायस्थ शारदा समूह की कंपनी की कई बैठकों में शामिल हुए थे।

ऐसा आरोप है कि शारदा समूह ने अपनी जाली योजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों को ठगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now