एजेंसी न्यूज

शरद पवार ने मुंबई में कोविड-19 मरीजों के लिए बनाए जा रहे केंद्र का किया दौरा

इस केंद्र में कोविड-19 के उन मरीजों का उपचार किया जाएगा जिनकी हालत स्थिर है।

शरद पवार ने मुंबई में कोविड-19 मरीजों के लिए बनाए जा रहे केंद्र का किया दौरा
जमात

मुंबई, 15 मई राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने यहां मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की भूमि पर स्थापित किए जा रहे पृथक-वास केंद्र का शुक्रवार को दौरा किया।

इस केंद्र में कोविड-19 के उन मरीजों का उपचार किया जाएगा जिनकी हालत स्थिर है।

एक हजार मरीजों के उपचार की सुविधा वाले केंद्र के दौरे में पवार के साथ महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे मौजूद थे।

पवार ने ट्वीट किया, “कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम के तहत एमएमआरडीए की भूमि पर एक पृथक-वास केंद्र स्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ केंद्र का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।”

इसी बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गोरेगांव के नेस्को मैदान में एक हजार बिस्तर की सुविधा वाले कोरोना केयर सेंटर-दो का दौरा किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, ठाकरे ने केंद्र की व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).