देश की खबरें | असली राकांपा को लेकर निर्वाचन आयोग के फैसले की शरद पवार गुट ने निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार के समर्थकों ने अजित पवार गुट को असली राकांपा के रूप में मान्यता देने के निर्वाचन आयोग के फैसले की बुधवार को निंदा की और उन्होंने पुणे तथा आसपास के इलाकों में काले रिबन पहनकर विरोध प्रकट किया।

पुणे, सात फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार के समर्थकों ने अजित पवार गुट को असली राकांपा के रूप में मान्यता देने के निर्वाचन आयोग के फैसले की बुधवार को निंदा की और उन्होंने पुणे तथा आसपास के इलाकों में काले रिबन पहनकर विरोध प्रकट किया।

चुनाव आयोग ने शरद पवार को झटका देते हुये मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले खेमे को असली राकांपा के रूप में मान्यता दी और उन्हें पार्टी का नाम तथा चिह्न भी आवंटित किया।

राकांपा संस्थापक के समर्थकों का कहना है कि शरद पवार का मतलब ही पार्टी और चिह्न है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर कोई जानता है कि राकांपा वास्तव में किसकी है।

पुणे शहर के पास एक औद्योगिक क्षेत्र, पिंपरी चिंचवाड़ में एक महिला समर्थक ने कहा, ‘‘ यह पहली बार नहीं है कि शरद पवार साहब को इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा है, लेकिन दुखद बात यह है कि परिवार के व्यक्ति ने ही पार्टी तोड़ दी। मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग इसका करारा जवाब देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम काले रिबन और काले कपड़े पहनकर चुनाव आयोग के फैसले की निंदा कर रहे हैं।’’

एक अन्य समर्थक ने कहा कि कल एक काला दिन था।

पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ पवार साहब द्वारा खड़ी की गई पार्टी को दूसरे गुट को दे देना संविधान का उल्लंघन है। पवार साहब ने अजित पवार को कई उच्च पदों पर रखा, लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से उनकी ही राजनीति को खत्म करने की साजिश रची।’’

पुणे में भी शरद पवार गुट के पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

राकांपा (शरद पवार समूह) की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा कि वे नये नाम और चिह्न के साथ लोगों के पास जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे गुट द्वारा पार्टी पर कब्जा कर लेने से पवार साहब पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके समर्थन में आएंगे।’’

शरद पवार ने 1999 में राकांपा को स्थापित किया था। उनके भतीजे एवं वरिष्ठ नेता अजित पवार के पार्टी के आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो जाने के बाद पार्टी विभाजित हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट