एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शापूरजी पलोनजी का पुणे में आवासीय परियोजना से 800 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट (एसपीआरई) अपनी विस्तार योजना के तहत पुणे में पांच एकड़ में एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिसका अनुमानित राजस्व 800 करोड़ रुपये होगा।

जरुरी जानकारी | शापूरजी पलोनजी का पुणे में आवासीय परियोजना से 800 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य

नयी दिल्ली, 16 जुलाई शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट (एसपीआरई) अपनी विस्तार योजना के तहत पुणे में पांच एकड़ में एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिसका अनुमानित राजस्व 800 करोड़ रुपये होगा।

कंपनी ने पांच एकड़ में फैली प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘वनहा वर्दांत’ शुरू की है, जिसमें करीब 600 अपार्टमेंट होंगे।

एसपीआरई ने बयान में कहा, ‘‘ पांच एकड़ में फैली यह आगामी परियोजना करीब 10 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र प्रदान करेगी जिससे करीब 800 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।

कंपनी ने हालांकि परियोजना लागत का खुलासा नहीं किया।

शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीराम महादेवन ने कहा, ‘‘ वनहा वर्दांत के साथ हम न केवल एक और परियोजना शुरू कर रहे हैं, बल्कि पुणे में रहने का एक नया तरीका पेश कर रहे हैं...’’

शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).