देश की खबरें | शांतनु सेन ने अपने निलंबन के लिए भाजपा नीत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने संसद से मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए खुद को ‘‘असंसदीय तरीके से’’ निलंबित किए जाने पर भाजपा नीत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया, लेकिन कहा कि इस तरह की तरकीबों से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

कोलकाता, 23 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने संसद से मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए खुद को ‘‘असंसदीय तरीके से’’ निलंबित किए जाने पर भाजपा नीत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया, लेकिन कहा कि इस तरह की तरकीबों से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पेगासस विवाद से संबंधित बयान छीनने और फाड़ने पर सेन को शुक्रवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया।

भाजपा की बंगाल इकाई ने कहा कि सेन के आचरण से राज्य की छवि धूमिल हुई है।

सरकार द्वारा लाया गया प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित होने के बाद सेन को निलंबित कर दिया गया।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने आज सेन के निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया जिसके पारित होने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद को सदन से बाहर जाने को कहा।

नायडू ने कहा, ‘‘प्रस्ताव मंजूर किया गया...डॉक्टर शांतनु सेन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शांतनु सेन अब आप सदन से बाहर चले जाएं।’’

सेन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे बहुत ही असंसदीय तरीके से संसद से निलंबित करने के लिए नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का धन्यवाद। लेकिन यकीन मानिए कि ममता जी और तृणमूल कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।’’

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने राज्य की छवि खराब की है।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने अपनी हिंसक और भ्रष्ट राजनीति से राज्य की छवि धूमिल की है। दिल्ली में भी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अपनी हरकतों से राज्य की छवि खराब कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी