हिमाचल-पंजाब सीमा पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर भाजपा के शांता कुमार ने जताई चिंता
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी बंद की घोषणा होने के बाद अन्य जगहों पर फंस गए कम से कम 23,361 लोग अपने वाहनों से अपने मूल स्थानों की ओर लौट रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेटों से ईपास मिलने के बाद इन लोगों ने 26 से 28 अप्रैल के बीच लौटना शुरू कर दिया था।
शिमला, 29 अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने अन्य राज्यों से लौट रहे हिमाचल प्रदेश के निवासियों द्वारा राज्य और पंजाब की सीमा पर सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन किए जाने पर चिंता व्यक्त की है।
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी बंद की घोषणा होने के बाद अन्य जगहों पर फंस गए कम से कम 23,361 लोग अपने वाहनों से अपने मूल स्थानों की ओर लौट रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेटों से ईपास मिलने के बाद इन लोगों ने 26 से 28 अप्रैल के बीच लौटना शुरू कर दिया था।
ऐसी खबरें थीं कि हिमाचल प्रदेश - पंजाब सीमा पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। भाजपा नेता शांता कुमार ने मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर इस मामले में चिंता व्यक्त की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भीड़ और लापरवाही से चिंतित हैं।
उन्होंने कहा ,‘‘हिमाचल प्रदेश लौटने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने राज्य की सीमा पर एकत्र होना शुरू कर दिया हैं, इतने लोगों की जांच होना संभव नहीं है।’’
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अन्य जगहों पर फंसे राज्य के लोगों को वापस लौटने में सभी प्रकार की ढील देने के निर्णय पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया। साथ ही उन्हें सुझाव दिया कि प्रतिदिन केवल कुछ ही लोगों को आने की अनुमति दी जाए ताकि राज्य में प्रवेश के दौरान उनकी चिकित्सकीय जांच आसानी से हो सके।
कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि ऐसे लोगों को घरों में पृथक रहने के निर्देश देने के बजाए उन्हें पृथक केन्द्रों में रखा जाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

