IND vs BAN: गेंदबाज मोहम्मद शमी हाथ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाथ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय तेज मोहम्मद शमी (Photo Credit: BCCI)

नयी दिल्ली, 3 दिसंबर : तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) हाथ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पता चला है कि शमी ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे. उनका 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलना भी संदिग्ध है.

बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘ मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके हाथ में चोट लगी है. उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है और वह टीम के साथ एक दिसंबर को बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गए.’’ शमी की चोट की गंभीरता का पता नहीं चला. बंगाल का यह तेज गेंदबाज अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप को देखते हुए इस प्रारूप में भारतीय टीम का अहम अंग है. यह भी पढ़ें : India vs Bangladesh: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर

शमी अगर टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाते हैं तो यह कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए चिंता का विषय होगा क्योंकि भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए प्रत्येक मैच जीतना होगा. सूत्रों ने कहा,‘‘ शमी का वनडे श्रृंखला से बाहर होना चिंता का विषय है लेकिन अगर वह टेस्ट श्रृंखला से बाहर होते हैं तो यह बड़ी चिंता होगी क्योंकि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्हें टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करनी है.’’ शमी ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में 216 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Streaming In India: भारत अंडर19 बनाम बांग्लादेश अंडर19 के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\