खेल की खबरें | शमी फिट लेकिन सूर्या और गौतम उसके कार्यभार पर फैसला लेंगे : सितांशु कोटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के नये बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टी20 मैचों में उनके खेलने पर फैसला कप्तान और मुख्य कोच लेंगे ।

राजकोट, 27 जनवरी भारत के नये बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टी20 मैचों में उनके खेलने पर फैसला कप्तान और मुख्य कोच लेंगे ।

शमी ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से भारत के लिये नहीं खेला था । उनकी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला , तीन वनडे और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम में वापसी हुई है ।

चौतीस वर्ष के शमी को पहले दो टी20 मैचों के लिये टीम में नहीं चुना गया लेकिन कोटक ने कहा कि उनकी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है ।

कोटक ने कहा ,‘‘ शमी फिट है लेकिन वह खेलेगा या नहीं, इसके बारे में फैसला मैं नहीं ले सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आगामी मैचों और वनडे में भी शमी के लिये कोई रणनीति होगी लेकिन कोच गौतम और कप्तान सूर्या फैसला लेंगे । फिटनेस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है ।’’

शमी ने पिछले साल फरवरी में टखने का आपरेशन कराया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now