विदेश की खबरें | बाइडन के महत्वाकांक्षी आव्रजन एजेंडे को झटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के महत्वाकांक्षी आव्रजन एजेंडे को एक झटका लगा है, शीर्ष सीनेटर एलिजाबेथ मैकडोनो ने डेमोक्रेट्स की मामले से जुड़ी योजना को खारिज कर दिया है।

वाशिंगटन, एक अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के महत्वाकांक्षी आव्रजन एजेंडे को एक झटका लगा है, शीर्ष सीनेटर एलिजाबेथ मैकडोनो ने डेमोक्रेट्स की मामले से जुड़ी योजना को खारिज कर दिया है।

डेमोक्रेट्स की योजना का लक्ष्य दशकों पुरानी आव्रजन पंजी (इमिग्रेशन रजिस्ट्री) अद्यतन करके लाखों दस्तावेजहीन आव्रजकों के लिए नागरिकता पाने का मार्ग प्रशस्त करना था।

यह निर्णय डेमोक्रेट्स के लिए एक बड़ा झटका है, जिन्होंने अमेरिकी सामाजिक कार्यक्रमों में बदलाव के लिए 3.5 खरब अमेरिकी डॉलर के बजट के एक विधेयक के हिस्से के रूप में आव्रजन प्रणाली चुस्त-दुरूस्त करने का वादा किया है।

आव्रजन पंजी 1929 के रजिस्ट्री अधिनियम के तहत बनाई गई थी, जिसने आव्रजकों के लिए ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की एक प्रक्रिया तैयार की।

ग्रीन कार्ड, आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, जो अमेरिका में आव्रजकों को जारी किया गया एक दस्तावेज है जो इस बात का सबूत है कि धारक को देश में स्थायी रूप से रहने का विशेषाधिकार दिया गया है।

‘एफडब्ल्यूडीडॉटयूस’ के एक विश्लेषण के अनुसार, रजिस्ट्री की तारीख को 2010 करने को कहा गया है, यानी इस तारीख से देश में रहने वाले सभी आव्रजकों को आवेदन करने की अनुमति मिलेगी, जो लगभग 67 लाख लोगों को कानूनी स्थायी निवास पाने के योग्य बना देगा।

‘द हिल’ की खबर के अनुसार, सीनेटर एलिजाबेथ मैकडोनो का कहना है कि यह विकल्प सही नहीं है। डेमोक्रेट्स ने लाखों अनिर्दिष्ट आव्रजकों को वैध बनाने का काम सांसद एलिजाबेथ मैकडोनो को ही सौंपा था।

डेमोक्रेट्स की रणनीति से परिचित एक सूत्र के अनुसार, डेमोक्रेट सीनेट रेफरी के साथ अन्य बैकअप योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस