खेल की खबरें | शाहू माने ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला खिताब जीता, रूद्रांक्ष ने जूनियर वर्ग में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शाहू तुषार माने (रेलवे) ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर स्तर पर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता जबकि महाराष्ट्र के पूर्व विश्व चैंपियन रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने सोमवार को यहां विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए जूनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
भोपाल, 23 दिसंबर शाहू तुषार माने (रेलवे) ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर स्तर पर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता जबकि महाराष्ट्र के पूर्व विश्व चैंपियन रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने सोमवार को यहां विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए जूनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
रूद्रांक्ष ने 254.9 का शानदार स्कोर बनाकर जूनियर फाइनल जीता। उन्होंने इस दौरान ओलंपिक चैंपियन शेंग लियाओ (चीन) द्वारा बनाये गए सीनियर फाइनल विश्व रिकॉर्ड को 0.4 अंकों से पार किया।
रेलवे के माने ने 24 निशाने के फाइनल के दौरान कभी भी 10.1 से कम का निशाना नहीं लगाने के बावजूद बेहद मामूली अंतर से खिताब अपने नाम किया। कोल्हापुर के इस निशानेबाज ने धनुष श्रीकांत की आखिरी समय में की गई जोरदार वापसी को विफल कर दिया।
श्रीकांत ने 252.2 अंक बटोरे और माने से सिर्फ 0.1 अंक पीछे रहे। राजस्थान के यश वर्धन ने कांस्य पदक जीता और रूद्रांक्ष ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। इस फाइनल में एक अन्य ओलंपियन रवि कुमार आठवें स्थान पर रहे।
पूर्व विश्व चैंपियन रूद्रांक्ष ने सीनियर फाइनल में निराशा के बाद जूनियर पुरुषों के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कर्नाटक के अभिषेक शेखर को 3.5 अंकों से पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण जीता। हरियाणा के हिमांशु ने कांस्य पदक हासिल किया।
हिमांशु ने दिन में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के तीनों फाइनल्स में भाग लिया और 253.0 के स्कोर के साथ 10 मीटर एयर राइफल युवा वर्ग में स्वर्ण जीता। यह उनका दिन का दूसरा पदक था। मध्य प्रदेश के यश पांडे ने 2.2 अंक पीछे रहते हुए रजत प्राप्त किया, जबकि पश्चिम बंगाल के अभिनव साव ने कांस्य जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

