खेल की खबरें | शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई उनकी राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से होगी।

कराची, सात मार्च पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई उनकी राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से होगी।

अफरीदी ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था।

अफरीदी ने कहा, ‘‘दोनों परिवार इस बात पर सहमत है और मेरी बेटी शाहीन से सगाई करेगी।’’

उन्होंने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

शाहीन के पिता अयाज खान ने भी पुष्टि की कि उन्होंने अफरीदी के परिवार को उनके बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे स्वीकार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बहुत खुश हैं और दोनों परिवार पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर चर्चा कर रहे थे। उम्मीद है कि तारीखें का फैसला भी जल्द ही हो जाएगा।’’

अफरीदी और शाहीन दोनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे थे जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\