देश की खबरें | शाहीन बाग मादक पदार्थ मामला : एनसीबी ने एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा, अब तक कुल पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-अफगान मादक पदार्थ सिंडिकेट और पिछले सप्ताह नयी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, दो मई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-अफगान मादक पदार्थ सिंडिकेट और पिछले सप्ताह नयी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में रविवार को लक्ष्मी नगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले अप्रैल में दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग-जामिया नगर में छापे के बाद मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी ने इस मामले में दो भारतीय और दो अफगान नागरिकों को हिरासत में लिया था।

सभी आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी के महानिदेशक एस एन प्रधान ने पिछले हफ्ते बताया था कि इस मादक पदार्थ तस्करी मामले के साथ ‘‘इंकार नहीं किया जा सकता’’ तथा एजेंसी इस पहलू की गहन जांच कर रही है।

एनसीबी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसने फ्लिपकार्ट एवं अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के पैकेट में लपेट कर रखी 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शाहीन बाग-जामिया नगर में एक रिहायशी परिसर में छापा मारने के बाद एजेंसी ने भारत - अफगान मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था।

एनसीबी के उप महानिदेशक (अभियान) संजय कुमार सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि दक्षिण दिल्ली के आवासीय परिसरों में छापेमारी के बाद 30 लाख रुपये नकद भी बरामद किये गये।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मादक पदार्थों की, वह भी किसी आवासीय इलाके से यह सबसे बड़ी जब्ती है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य 47 किलोग्राम ‘संदिग्ध’ मादक पदार्थ भी परिसरों से जब्त किया गया और एनसीबी ने जांच के लिए उसे प्रयोगशाला भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी और नकदी हवाला के जरिये लाये जाने का संदेह है। सिंह ने कहा, ‘‘यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा पड़ोसी राज्यों में सक्रिय एक ‘इंडो-अफगान’ (भारत-अफगान) गिरोह इस मामले से संबद्ध है। ’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि गिरोह का सरगना दुबई में रहता है और एजेंसी मामले की आगे की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड