देश की खबरें | शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- हमें 2024 में और सीटें जीतनी होंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और जीत हासिल करने की दिशा में प्रयास करें। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी।
पटना, 31 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और जीत हासिल करने की दिशा में प्रयास करें। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी।
भाजपा के सभी सात मोर्चों की पहली संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जैसे कमजोर वर्गों के लिए मोदी के राजनीतिक समर्थन को लेकर जन जागरूकता बढ़ाएं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शाह ने कार्यकर्ताओं से अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता के 75 साल) के मद्देनजर देशभक्ति की भावना फैलाने के लिए नौ से 12 अगस्त तक चार दिन समर्पित करने के लिए कहा।’’
सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें। उन्हें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है।’’
उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 300 से अधिक सीटें जीती थीं।
सिंह ने कहा कि शाह ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों को अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी को केंद्रीय कैबिनेट में अब तक का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व जैसे तथ्यों से अवगत कराने के लिए भी कहा। ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ गया है।’’
सिंह ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘शाह ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व करने में विश्वास करती है। वंचितों को आखिरकार उनका हक मिल रहा है, इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद। एक आदिवासी महिला शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंच गई हैं।’’
इस अवसर पर पारित प्रस्ताव में उपरोक्त बिन्दुओं को उसमें शामिल किया गया।
भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह आज दोपहर यहां पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र में भी भाग लिया जिसका उद्घाटन उन्होंने शनिवार को किया था।
सिंह ने यह भी कहा कि इस बैठक में केरल, तमिलनाडु, मिजोरम और मेघालय जैसे दूर-दराज के राज्यों सहित देश भर से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘भाजपा गठबंधन धर्म में विश्वास करती है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में आम चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’’
समारोह के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में विचार मंथन सत्र हुआ जहां शाह और नड्डा ने राज्य के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की जिसमें पार्टी के सांसद और विधानमंडल के सदस्य शामिल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

