देश की खबरें | शाह आज कोलकाता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 17 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के उनके समकक्ष इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

बहरहाल, सचिवालय में सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बैठक में अनुपस्थित रह सकते हैं।

शाह बैठक में अन्य मुद्दों के साथ ही पांच राज्यों की सीमा से जुड़े मसलों और पूर्वी माल ढुलाई गलियारे का निर्माण पूरा करने पर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्रियों के साथ ही सभी केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। पहले यह बैठक पांच नवंबर को होनी थी लेकिन शाह के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण इसे टाल दिया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में सचिवालय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने शुक्रवार शाम को यहां पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की थी जिसमें राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गयी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह ने पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा की।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्हें पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की जानकारी भी दी गयी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का आग्रह किया है।’’

करीब 30 मिनट चली इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड