देश की खबरें | भूकंप के बाद शाह ने मिजोरम के मुख्यमंत्री से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने मिजोरम में भूकंप के बाद सोमवार को इस पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात कर स्थिति की जानकारी ली।

नयी दिल्ली, 22 जून केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने मिजोरम में भूकंप के बाद सोमवार को इस पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात कर स्थिति की जानकारी ली।

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर मुमकिन मद्द का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े | सांसद मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में की CBI जांच की मांग : 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शाह ने ट्वीट किया, " मैंने राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोरमथंगा जी से बात की। मैंने उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।"

भूकंप सुबह चार बजकर 10 मिनट पर आया था और इसका केंद्र भारत म्यांमा सीमा पर चमफाई जिले के जोखावथार में था।

यह भी पढ़े | Indo-China Stand off: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर मोल्डो में दोनों देश आज करेंगे कमांडर स्तरीय बैठक- रिपोर्ट्स.

राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी आइजोल समेत राज्य के कई हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया।

उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण चंफई जिले में कई घर और इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

कई जगह भूकंप की वजह से राजमार्गों और सड़कों में दरारें आ गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\