एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीट-बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए शाह ने महायुति नेताओं से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के वास्ते बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार से मुलाकात की।

देश की खबरें | सीट-बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए शाह ने महायुति नेताओं से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के वास्ते बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार से मुलाकात की।

तीनों नेता महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट-बंटवारे पर विचार-विमर्श के लिए एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दिल्ली पहुंचे थे।

सूत्रों ने बताया कि शाह ने गठबंधन सहयोगियों से एकजुट होकर काम करने और कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास आघाडी से मुकाबला करने के लिए गठबंधन को मजबूत करने को कहा।

सूत्रों ने बताया कि सीट-बंटवारे पर चर्चा अब मुंबई में होगी और ‘फार्मूले’ की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 38 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भाजपा चुनाव बाद की स्थिति में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के प्रयास में 150 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).