देश की खबरें | इस महीने के अंत में शाह की बंगाल यात्रा करने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा संगठन का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा इस महीने के अंत में प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा संगठन का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा इस महीने के अंत में प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है।

पार्टी की प्रदेश इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Earthquake in Kerala: केरल के मलप्पुरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता.

शाह की यह संभावित यात्रा बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर भीड़ द्वारा किये गये हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार और केंद्रीय गृहमंत्रालय के बीच चल रही तनातनी के बीच होगी।

ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को 14 दिसंबर को नयी दिल्ली नहीं भेजने का निर्णय लिया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन दोनों अधिकारियों को नड्डा के काफिले पर हुए भीड़ के हमले के आलोक में तलब किया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों के आराम के लिए लाई गई फूट मसाजर, देखें तस्वीरें.

प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा, ‘‘ इस बात की प्रबल संभावना है कि अमित शाह जी 19 दिसंबर को दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल आयेंगे। वह उत्तरी 24 परगना जिले में शरणार्थियों के एक कार्यक्रम तथा शांतिनिकेतन में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। लेकिन अबतक अंतिम रूप से कुछ तय नहीं किया गया है।’’

प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा आलोचना किये जाने के आलोक में केंद्रीय गृहमंत्री की यात्रा राजनीतिक रूप से मायने रखती है।

भाजपा नेतृत्व ने नड्डा के काफिले पर भीड़ के हमले को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। नड्डा डायमंड लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे,तभी यह घटना हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान