खेल की खबरें | शादमन शतक से चूके, बांग्लादेश के पांच विकेट पर 316 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. करीब 30 महीने बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे शादमन साढ़े पांच घंटे तक क्रीज पर डटे रहे जिन्हें चाय से पहले मोहम्मद अली (42 रन देकर एक विकेट) ने बोल्ड किया।

करीब 30 महीने बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे शादमन साढ़े पांच घंटे तक क्रीज पर डटे रहे जिन्हें चाय से पहले मोहम्मद अली (42 रन देकर एक विकेट) ने बोल्ड किया।

बांग्लादेश अब भी पाकिस्तान से 132 रन से पिछड़ रहा है। घरेलू टीम ने मोहम्मद रिजवान और सउद शकील के शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी।

स्टंप तक मुश्फिकुर रहीम 55 रन और लिटन दास 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इन दोनों ने मिलकर 98 रन की साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने शाहीन शाह अफरीदी (55 रन देकर कोई विकेट नहीं) और नसीम शाह (77 रन देकर एक विकेट) के खिलाफ डटकर बल्लेबाजी की।

दास ने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें तीन चौके और शाह पर एक छक्का शामिल था।

मुश्फिकुर ने 10 महीनों बाद अपने पहले टेस्ट में शानदार अर्धशतक जड़ा।

मोमिनुल हक ने 76 गेंद में 50 रन की आकर्षक पारी खेली और शादमन के साथ मिलकर बांग्लादेश की पारी को आगे बढ़ाया जिसके लिए इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन की भागीदारी निभायी।

हालांकि मेजबान टीम ने पहले तीन घंटे के सत्र में बांग्लादेश के दो विकेट झटक लिये थे जिसने बिना विकेट गंवाये 27 रन से खेलना शुरू किया था।

जाकिर हसन (12) और कप्तान नजमुल हुसैन शांटो (16) के आउट होते ही स्कोर दो विकेट पर 53 रन हो गया। इसके बाद शादमन और मोमिनुल ने जिम्मेदारी से खेलते हुए अपने अर्धशतक पूरे किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी