देश की खबरें | एसजीपीसी ने स्वर्ण मंदिर से गुरबानी के प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने यहां स्वर्ण मंदिर से ‘गुरबानी’ के प्रसारण के लिए रविवार को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। वहीं, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कमेटी को कमजोर करने का षड्यंत्र करने को लेकर प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की।

अमृतसर, 23 जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने यहां स्वर्ण मंदिर से ‘गुरबानी’ के प्रसारण के लिए रविवार को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। वहीं, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कमेटी को कमजोर करने का षड्यंत्र करने को लेकर प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की।

इस चैनल का नाम ‘एसजीपीसी श्री अमृतसर’ रखा गया है और यह यूट्यूब और फेसबुक पेज पर उपलब्ध होगा। धामी ने स्वर्ण मंदिर परिसर में मंजी साहिब दीवान हॉल से एक संक्षिप्त धार्मिक समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच इस चैनल की शुरूआत की।

चैनल पर तड़के साढे़ तीन बजे से सुबह साढे़ आठ बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से ढाई बजे तक और शाम 6:30 से रात 8:30 बजे तक गुरबानी का प्रसारण किया जाएगा।

अपने संबोधन में धामी ने कहा कि गुरबानी के प्रसारण के सभी अधिकार एसजीपीसी के पास होंगे और दूसरा कोई चैनल इसका प्रसारण नहीं कर पाएगा।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी जल्द ही अपना उपग्रह चैनल शुरू करेगा, जिसकी प्रक्रिया जारी है। धामी ने कहा कि पंजाब सरकार को एसजीपीसी के मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सरकार को सिख धार्मिक मामलों के बजाय अपने कामकाज पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि एसजीपीसी अपने सभी धार्मिक कार्य करने में सक्षम है। इसलिए, हमें पंजाब सरकार से किसी प्रकार के मदद की जरुरत नहीं है। एसजीपीसी अपना चैनल शुरू करने में सक्षम है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार सिख संस्था (एसजीपीसी) को कमजोर करने की साजिश कर रही है।

अमृतसर स्थित सिख मंदिर से गुरबानी के प्रसारण के अधिकार के मुद्दे पर प्रदेश में सत्तारूढ़ आप और एसजीपीसी के बीच तकरार चल रही है।

एसजीपीसी का कहना है कि गुरबानी के प्रसारण का अधिकार सिखों की शीर्ष संस्था के पास सुरक्षित रहना चाहिए, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी टीवी चैनलों पर इसके मुफ्त प्रसारण की हिमायत कर रहे हैं।

यूट्यूब चैनल की शुरूआत किये जाने के मौके पर अपने संबोधन में धामी ने कहा, ‘‘संगत की मांग के अनुसार वर्तमान में पीटीसी चैनल को गुरबानी प्रसारित करने के लिए अधिकृत किया गया है। एसजीपीसी ने इस संबंध में पीटीसी प्रबंधन से अपील की थी और वह सहमत हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही, अपने आधिकारिक यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरबानी के प्रसारण के लिए एसजीपीसी द्वारा चयन की गई कंपनी को भुगतान किया जाने वाला 12 लाख रुपये का मासिक खर्च भी पीटीसी द्वारा वहन किया जाएगा।’’

सिख धर्मस्थल से गुरबानी का प्रसारण करने वाले पीटीसी चैनल के साथ एसजीपीसी का समझौता रविवार को समाप्त हो रहा है। पीटीसी एक निजी चैनल है जिसका संबंध अक्सर बादल परिवार से बताया जाता है।

शुक्रवार को एसजीपीसी ने जीनेक्स्ट मीडिया (पीटीसी चैनल) के प्रबंधन से सिख संस्था का उपग्रह चैनल शुरू होने तक श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) से गुरबानी का प्रसारण जारी रखने की अपील की थी।

धामी ने ‘संगत’ (समुदाय) से अपील की कि उन्हें श्री हरमंदिर साहिब से प्रसारित गुरबानी से निर्बाध जुड़ने के लिए ‘एसजीपीसी श्री अमृतसर’ यूट्यूब और फेसबुक चैनलों को फॉलो करना शुरू देना चाहिए।

भगवंत मान सरकार पर प्रहार करते हुए धामी ने दावा किया कि एसजीपीसी के एक विश्वासपात्र से पंजाब सरकार ने एसजीपीसी को बदनाम करने के लिए एक चैनल शुरू करने के वास्ते संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को खारिज कर दिया और उन्हें इस बारे में सूचित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\