देश की खबरें | एसजीपीसी कर्मचारी बाढ़ राहत के लिए एक दिन का वेतन देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसके कर्मचारी पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे।

अमृतसर, 18 जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसके कर्मचारी पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे।

एसजीपीसी ने ‘संगतों’ (श्रद्धालुओं) से भी इस मुद्दे का समर्थन करने की अपील की और एक बैंक खाते का विवरण जारी किया, जिसके बाद कर्मचारियों ने इस पहल की घोषणा की।

सेवानिवृत्त एसजीपीसी कर्मचारियों के संघ ने 51,000 रुपये का योगदान दिया, जबकि सिख 'कथावाचक' और एक सेवानिवृत्त एसजीपीसी कर्मचारी भाई जसविंदर सिंह शाहूर ने एक लाख रुपये का योगदान दिया।

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की ओर से यहां मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि सिख निकाय के कर्मचारियों द्वारा यह निर्णय मानवता के हित में लिया गया।

उन्होंने कहा कि कठिन समय में मानवता के साथ खड़ा होना सिख गुरुओं द्वारा दिखाई गई राह का एक हिस्सा है। इस बीच धामी ने यहां तेजा सिंह सामरी हॉल में एसजीपीसी के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की और संगठन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।

हाल ही में भारी बारिश के कारण पंजाब के ज्यादातर इलाके जलमग्न हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\