जरुरी जानकारी | एसईजेड, ईओयू से पांच फरवरी तक निर्यात को आरओडीटीईपी योजना का लाभ मिलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) और निर्यात-उन्मुख इकाइयों (ईओयू) से इस साल पांच फरवरी तक माल निर्यात करने वाली कंपनियां आरओडीटीईपी योजना के तहत लाभ का दावा कर सकती हैं। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 21 मार्च विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) और निर्यात-उन्मुख इकाइयों (ईओयू) से इस साल पांच फरवरी तक माल निर्यात करने वाली कंपनियां आरओडीटीईपी योजना के तहत लाभ का दावा कर सकती हैं। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले, निर्यातकों को 31 दिसंबर, 2024 तक योजना के तहत लाभ लेने की अनुमति दी गई थी।

निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट योजना (आरओडीटीईपी) के तहत, निर्यात किए जाने वाले उत्पादों में इस्तेमाल हुए कच्चे माल पर आरोपित विभिन्न केंद्रीय और राज्य शुल्क निर्यातकों को वापस कर दिए जाते हैं। इस समय आरओडीटीईपी दरें 0.3-4.3 प्रतिशत की सीमा में हैं।

डीजीएफटी ने बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना में कहा, ''एए (अग्रिम प्राधिकरण), एसईजेड और ईओयू से निर्मित उत्पादों के निर्यात के लिए आरओडीटीईपी योजना के तहत सहायता पांच फरवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है।''

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कहा कि छह फरवरी से इन श्रेणियों के निर्यात अब आरओडीटीईपी सहायता के लिए पात्र नहीं होंगे।

अन्य श्रेणियों के लिए योजना के तहत सहायता, यानी घरेलू शुल्क क्षेत्र (एसईजेड और ईओयू के बाहर) इस साल 30 सितंबर तक मिल सकेगी।

आरओडीटीईपी एक प्रोत्साहन न होकर निर्यात वस्तुओं के उत्पादन के दौरान दिए गए शुल्कों और करों की भरपाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज