विदेश की खबरें | कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में भारत के लिए सेशल्स ‘विशेष प्राथमिकता’: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को सेशल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वावेल रामकलावन को आश्वासन दिया कि हिंद महासागर का महत्वपूर्ण द्वीपीय देश कोविड-19 महामारी के खिलाफ संघर्ष में भारत के लिए ‘‘विशेष प्राथमिकता’’ रखता है। उन्होंने भारतीय मूल के राष्ट्रपति के साथ करीबी सुरक्षा सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के कदमों पर भी विचार-विमर्श किया।

विक्टोरिया (सेशल्स), 27 नवम्बर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को सेशल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वावेल रामकलावन को आश्वासन दिया कि हिंद महासागर का महत्वपूर्ण द्वीपीय देश कोविड-19 महामारी के खिलाफ संघर्ष में भारत के लिए ‘‘विशेष प्राथमिकता’’ रखता है। उन्होंने भारतीय मूल के राष्ट्रपति के साथ करीबी सुरक्षा सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के कदमों पर भी विचार-विमर्श किया।

जयशंकर 25 से 26 नवम्बर तक संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के बाद यहां पहुंचे। उन्होंने मंगलवार से शुरू हुई अपनी तीन देशों की यात्रा के तहत बहरीन की भी यात्रा की थी।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.

उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरी अगवानी करने के लिए वावेल रामकलावन को धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं उन्हें दी और एक व्यक्तिगत संदेश भी सौंपा।’’

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘हमारे करीबी सुरक्षा सहयोग, मजबूत विकास साझेदारी और लोगों से लोगों के बीच संपर्क पर चर्चा की।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आश्वस्त किया कि ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति और सागर दृष्टिकोण के तहत सेशल्स विशेष प्राथमिकता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं।’’

भारत ने कोविड महामारी के समय मई में आईओआर (हिंद महासागर क्षेत्र) देशों के समर्थन के लिए ‘सागर मिशन’ की शुरूआत की थी।

जयशंकर के अपनी यात्रा के दौरान अपने समकक्ष सिल्वेस्टर राडेगोंडे से भी मुलाकात करने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति रामकलावन को इस साल 25 अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\