Maharashtra: पुणे के एक निजी स्कूल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न
महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
पुणे (महाराष्ट्र), 24 मार्च : महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है.
शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया. लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया.’’ यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: छात्र की झील में डूबने से मौत, परिवार को साजिश की आशंका
अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

