एजेंसी न्यूज

नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिग लड़कियों समेत चार को मुक्त कराया गया

महाराष्ट्र पुलिस की सोशल सुरक्षा शाखा ने मंगलवार को नागपुर के मोतीलाल नगर में एक घर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को मुक्त कराया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कि वथोडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिग लड़कियों समेत चार को मुक्त कराया गया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नागपुर, 18 मई: महाराष्ट्र पुलिस की सोशल सुरक्षा शाखा ने मंगलवार को नागपुर के मोतीलाल नगर में एक घर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को मुक्त कराया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कि वथोडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एक अन्य घटनाक्रम में नागपुर के ही गिट्टीखदान इलाके में मंगलवार को मोटरसाइकिल से टक्कर मारे जाने से नगर निकाय का एक कर निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया.

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि स्वप्निल पाटिल वाहन कर जांच ड्यूटी पर थे तो उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने के लिये कहा, लेकिन उसने मोटरसाइकिल से अधिकारी को टक्कर मार दी. गिट्टीखदान थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी घटनास्थल से भाग गया. उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. वहीं, पुलिस ने बताया कि जिले के एक अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के सोने की वस्तुएं और मोबाइल फोन चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें- शरद पवार की NCP का पीएम से सवाल, पूछा-वे तूफान ताउते प्रभावित महाराष्ट्र का दौरा क्यों नही कर रहे

तहसील थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान गणेश देकाते और छत्रपाल सोनकुसरे के रूप में हुई है, जो एक कंपनी के साथ अनुबंध के आधार पर अस्पातल में कोविड-19 रोगियों के शवों को पैक करने का काम करते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).