एजेंसी न्यूज

Haryana: फरीदाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 लड़कियों सहित 34 लोग गिरफ्तार

जिला पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को जिले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर एक होटल से 14 लड़कियों और होटल मालिक सहित कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Haryana: फरीदाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 लड़कियों सहित 34 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

फरीदाबाद (हरियाणा), 10 फरवरी : जिला पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को जिले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर एक होटल से 14 लड़कियों और होटल मालिक सहित कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है. अपराध शाखा के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करतार, सुनील, अतुल, विपिन, रिकी, सुरेंद्र, पंकज, धीरज, शुभम, विनय, देवेंद्र, मोहित, फरजान, नदीम, आकिब, राहुल, रजत, रोहित, माफिजा उर्फ सुम्मी, अंजलि, रूपा, असुरा, मुस्कान, अंजली, किरण, नेहा, पूजा, पलक, रविता सुशीला, कुमकुम, काव्या, एजेंट संदीप उर्फ मोनू तथा होटल मालिक नरेंद्र आदि के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया, ‘‘एजेंट मोनू टैक्सी ड्राइवर का काम करता है. वह लड़कियों के संपर्क में रहता था और उन्हें लाने-लेजाने का काम करता था.’’ पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसीपी संदीप मोर के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम ने होटल पर छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 लाख अफगान बच्चे कुपोषण से मर सकते हैं: यूनिसेफ

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 12:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).