खेल की खबरें | सेविला और वोल्वस यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेविला के अलावा वॉल्वरहैम्प्टन, बेयर लीवरकुसेन और बेसल ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

सेविला के अलावा वॉल्वरहैम्प्टन, बेयर लीवरकुसेन और बेसल ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

सर्जियो रेगुलोन ने मैच के 21वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि यूसुफ ईन-नेसरी ने मध्यांतर से ठीक पहले 44वें मिनट में इस बढ़त को दोगुना कर दिया।

यह भी पढ़े | MS Dhoni Enjoys Bike Riding in Ranchi: IPL 2020 के लिए रवाना होने से पहले धोनी ने रांची में की बाइक की सवारी, देखें वीडियो.

क्वार्टर फाइनल में सेविला का सामना मंगलवार को वोल्वस से होगा। इंग्लैंड की इस टीम ने ओलंपिआकोस को 1-0 से हराकर कुल 2-1 की एग्रीगेट बढ़त के साथ 48 साल में पहली बार यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई किया।

राउल जिमीनेज ने नौवें मिनट में मैच का इकलौता गोल किया।

यह भी पढ़े | Rohit Sharma ने पत्नी Ritika Sajdeh के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर, कहा- दो अजीब लोग प्यार में हैं.

बेयर लीवरकुसेन ने रेंजर्स को 1-0 से हराया जिसे क्वार्टर फाइनल में इंटर मिलान से भिड़ना है।

बासेल ने फाबियान प्रेई को हराया। क्वार्टर फाइनल में इस टीम का सामना शाख्तर डोनेट्स्क से होगा।

क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली आठ टीमें सात अलग-अलग देशों की है जिसमें से सिर्फ इंग्लैंड की दो टीमें वोल्वस और मैनचेस्टर यूनाइटेड हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\