एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की सर्दी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही और फरीदकोट 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की सर्दी जारी

चंडीगढ़, 25 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही और फरीदकोट 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बठिंडा में भी 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात काफी ठंडी रही।

हरियाणा में नारनौल 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल तथा सिरसा में आठ डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).