एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर रविवार को भी भीषण गर्मी पड़ी और इसी के साथ सिरसा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

चंडीगढ़, दो जून हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर रविवार को भी भीषण गर्मी पड़ी और इसी के साथ सिरसा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा।

राज्य के अन्य स्थानों में भिवानी में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 42.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्रमश: 42.5 डिग्री सेल्सियस और 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 42.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).