देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी; सिरसा में तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भीषण गर्मी जारी रही और हरियाणा और पंजाब में सोमवार को भीषण गर्मी जारी रही और 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 27 मई पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भीषण गर्मी जारी रही और हरियाणा और पंजाब में सोमवार को भीषण गर्मी जारी रही और 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
हरियाणा का सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भी पारा 47.5 डिग्री पर पहुंच गया।
पूरा हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है। रोहतक में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 47 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 45.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 46 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 46.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 44.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 46.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भी अत्यधिक गर्म मौसम रहा। वहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 45.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 45.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 43.5 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 45.7 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

