देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और 'लू' का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और 'लू' का दौर जारी है तथा पूरा राज्य इसकी चपेट में है। राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

लखनऊ, 16 जून उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और 'लू' का दौर जारी है तथा पूरा राज्य इसकी चपेट में है। राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा।

झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना भी नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को प्रयागराज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

इसके अलावा झांसी में 47.1 डिग्री, वाराणसी और कानपुर में 46.8, आगरा में 46.5, सुलतानपुर में 46.4, फतेहपुर में 46.2, फुरसतगंज और बाराबंकी में 46—46, उरई में 45.8 और राजधानी लखनऊ में 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के लगभग सभी स्थानों पर लू चलने और कहीं-कहीं भीषण लू चलने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\