जरुरी जानकारी | विदेशों में नरमी के बीच तेल-तिलहन कीमतों में भारी गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली में मंगलवार को मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल-तिलहनों के दाम औंधे मुंह लुढ़कते दिखे।
नयी दिल्ली, दो अगस्त विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली में मंगलवार को मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल-तिलहनों के दाम औंधे मुंह लुढ़कते दिखे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट है जबकि मलेशिया एक्सचेंज लगभग पांच प्रतिशत कमजोर था।
उसने कहा कि गुजरात की स्थानीय मांग के साथ त्योहारी मांग होने के कारण मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
सूत्रों ने कहा कि मौजूदा तेल कारोबार की वैश्विक मंदी से देश का खाद्यतेल उद्योग के हर अंशधारक बुरी तरह से परेशान हैं। आयातकों की हालत बहुत खराब है और उनके बैंक का कर्ज डूबना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि पामोलीन तेल के आगे के जो आयात होंगे उसका भाव मौजूदा भाव से लगभग 20 रुपये किलो सस्ता होगा यानी यह भाव लगभग 90-92 रुपये लीटर होगा। महंगे दर पर आयातित तेलों की खेप पहले से पड़ी हुई है और उसे सस्ते में बेचकर निपटाने की मजबूरी हो रही है। उसके अलावा आगे भाव और सस्ता होने से स्थिति और गंभीर हो रही है।
विदेशों में गिरावट का रुख होने से सोयाबीन और सरसों तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतें नुकसान के साथ बंद हुई।
सूत्रों ने कहा कि विदेशों में तेल तिलहन बाजार में काफी उतार चढ़ाव है जिससे सभी परेशान हैं और इस उठापटक से निकलने का एक ही रास्ता है कि किसानों को प्रोत्साहन देकर देश में तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाया जाये।
मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,190-7,240 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,870 - 6,995 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,670 - 2,860 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,295-2,375 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,325-2,440 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 6,400-6,475 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 6,175- 6,250 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

