एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में भीषण ठंड का कहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। बठिंडा, फरीदकोट और हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में भीषण ठंड का कहर

चंडीगढ़, 17 जनवरी पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। बठिंडा, फरीदकोट और हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भीषण ठंड पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, मोगा और मोहाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 2.9 डिग्री सेल्सियस, 2.8 डिग्री सेल्सियस, 0.8 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में पिछले तीन सप्ताह से भीषण ठंड पड़ रही है।

हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में भी शीतलहर का कहर जारी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और अंबाला में रात का तापमान क्रमश: 2.3 डिग्री सेल्सियस, 1.5 डिग्री सेल्सियस, 1.8 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).