एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान फरीदकोट इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे

चंडीगढ़, 15 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान फरीदकोट इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग द्वारा यहां जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब के अन्य स्थानों में, अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है और वहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 4.2, 8, एक और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, पड़ोसी राज्य हरियाणा में अम्बाला का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4, 5.2, 4.7 और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).