देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा रहा सबसे ठंडा स्थान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।
चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर, मुक्तसर और नवांशहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री, 4.7 डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, मोहाली में 8.8 डिग्री, जालंधर में 6.3 डिग्री, जबकि लुधियाना में न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, करनाल में 8.4 डिग्री, अंबाला में 8.9 डिग्री, कैथल में 7.9 डिग्री जबकि फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

