एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब व हरियाणा में कड़ाके की ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।

देश की खबरें | पंजाब व हरियाणा में कड़ाके की ठंड

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि पंजाब में फरीदकोट एवं बठिंडा 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर में भी शीत लहर चली और न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.3, 4.7 और तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः दो, तीन, 2.2, 4.1 और 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).