एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्से में कड़ाके की ठंड, नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्से में कड़ाके की ठंड, नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र

चंडीगढ़, 11 जनवरी हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी।

हरियाणा का नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

भिवानी में भी ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार, अंबाला, करनाल और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस, 6.9 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अंबाला, हिसार, भिवानी, सिरसा, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर समेत हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से कोहरे के चपेट मे रहे।

पंजाब के फरीदकोट में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बठिंडा और गुरदासपुर भी भीषण ठंड की चपेट में थे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, 6.3 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, पिछले कुछ दिनों के दौरान, दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर दिन के समय भी भीषण ठंड पड़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).