एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कड़ाके सर्दी का प्रकोप जारी, सीकर और अलवर शीतलहर की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। वहीं सीकर एवं अलवर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

देश की खबरें | राजस्थान में कड़ाके सर्दी का प्रकोप जारी, सीकर और अलवर शीतलहर की चपेट में

जयपुर, आठ जनवरी राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। वहीं सीकर एवं अलवर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार रात को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा जो मंगलवार तक जारी रह सकता है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जैसलमेर, चूरू, भीलवाडा, पिलानी, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, गंगानगर, अलवर और सीकर में घना कोहरा छाया रहा और यहां दृश्यता 200 मीटर से कम दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार अलवर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4 डिग्री, पिलानी में 4.8 डिग्री, सिरोही में 4.5 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री, जैसलमेर में 5.8 डिग्री, ऐरनपुरा रोड-बाड़मेर में 6-6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.5 डिग्री, फलोदी में 7 डिग्री, गंगानगर में 7.5 डिग्री, धौलपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं राज्य के तीन चार जिलों के अलावा अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).